Wednesday, 25 August 2021
BCCI ANNOUNCES SCHEDULE FOR REMAINDER OF VIVO IPL 2021 IN UAE
Sunday, 22 August 2021
IPL में धूम मचाने को तैयार सिंगापुर का ये क्रिकेटर, RCB ने टीम में दी जगह
दुनियाभर की लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी टीम में शामिल किया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सत्र के दूसरे चरण में पहली बार सिंगापुर का कोई क्रिकेटर इसका हिस्सा बनेगा. आईपीएल के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से यूएई में खेले जाएंगे.
- टिम डेविड IPL खेलने वाले सिंगापुर के पहले क्रिकेटर बनने की राह पर
- आईपीएल के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से यूएई में खेले जाएंगे
दुनियाभर की लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी टीम में शामिल किया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सत्र के दूसरे चरण में पहली बार सिंगापुर का कोई क्रिकेटर इसका हिस्सा बनेगा. आईपीएल के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से यूएई में खेले जाएंगे.
डेविड ऑस्ट्रेलियाई मूल के खिलाड़ी हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने सभी 106 सदस्य देशों को टी20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया है. छह फुट पांच इंच के डेविड ने 158 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 558 रन बनाए हैं.
उन्होंने कुल 50 टी20 मैच खेले है, जिसमें बीबीएल (ऑस्ट्रेलिया) और पीएसएल (पाकिस्तान) में प्रतिनिधित्व भी शामिल है. उन्होंने इस दौरान 155 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 1186 रन बनाए हैं.
बीबीएल में वह होबार्ट हरिकेंस और पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने हाल ही में सरे के लिए रॉयल लंदन कप में दो लिस्ट-ए शतक बनाए थे, जिसमें वार्विकशर के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 140 रनों की पारी भी शामिल है.
25 साल के डेविड के पिता रॉड डेविड भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व कर चुके है. उन्होंने 1997 के आईसीसी विश्व कप क्वालिफायर में देश का प्रतिनिधित्व किया था. डेविड सिंगापुर के नागरिक हैं, लेकिन उनका परिवार वापस ऑस्ट्रेलिया चला गया और वह पर्थ में बड़े हुए हैं.
आरसीबी की टीम में एबी डिविलियर्स और काइल जैमिसन की जगह अंतिम 11 में लगभग तय है, जबकि डैन क्रिश्चियन भी इसमें जगह बनाने के दावेदार हैं. टीम के कप्तान विराट कोहली हालांकि इस बात को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे कि डेविड ने पहले ही टी20 और लिस्ट-ए के सीनियर स्तर के प्रतिस्पर्धी मैचों में धूम मचाई है.
डेविड आईसीसी के किसी सहयोगी (एसोसिएटेड) देश से आईपीएल में खेलने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं. उनसे पहले नीदरलैंड के रेयान टेन डोएशेट और डिर्क नानेस (जो ऑस्ट्रेलिया के लिए भी खेले हैं) आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेल चुके हैं.